Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

’राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं’

रायपुर, 05 अप्रैल 2025 राज्यपाल रमेन डेका ने रामनवमी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है ...




रायपुर, 05 अप्रैल 2025 राज्यपाल रमेन डेका ने रामनवमी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने हमें त्याग, करूणा तथा परोपकार जैसे उच्चतम नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी है। उनका सम्पूर्ण जीवन हमे उच्च आदर्श और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका चरित्र और व्यवहार समाज में पारस्परिक सौहार्द्र एवं बंधुत्व की भावना बढ़ाता है। राज्यपाल डेका ने श्रीराम के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए देश-प्रदेश के सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

No comments

दुनिया

//