Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कोरिया मिलेट्स कैफे की सफलता को पीएम ने सराहा, लखपति दीदी के लिए बजवाई ताली

कोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र जलगांव में रविवार को आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया में मिलेट्स कैफे चलाने वाली महिला ...

कोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र जलगांव में रविवार को आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया में मिलेट्स कैफे चलाने वाली महिला समूह की प्रमुख हीना बेगम से सीधे संवाद किया। इस दौरान मिलेट्स कैफे की जानकारी ली और तारीफ करते हुए लखपति दीदी हीना के लिए भरी सभा में तालियां बजवाई।

लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया के ग्राम पंचायत पटना की रोशनी स्व सहायता समूह की हीना बेगम को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला। सबसे पहले पीएम मोदी ने हीना से उनका परिचय पूछा। फिर उनके काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हीना बेगम ने बताया कि रोशनी स्व सहायता समूह और 4 अन्य महिला समूहों के साथ मिलकर कोरिया मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हीना से कैफे से अर्जित आय और मिलेट्स की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

चार समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का संचालन

कोरिया मिलेट्स कैफे की संचालक हीना बेगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि उनका रोशनी स्व सहायता समूह अन्य 4 समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का संचालन कर रहा है। पीएम मोदी ने हीना से कैफे की आय और मिलेट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और समूह की सफलता  से खुश होकर तालियां बजवाकर हीना को प्रोत्साहित किया।

रोशनी स्व सहायता समूह की दीदियों के इस कैफे में अब एकता स्व सहायता समूह, मां शारदा स्व सहायता समूह, राधा स्व सहायता समूह और साक्षर स्व सहायता समूह की कुल 38 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है।

अन्य महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री मोदी ने हीना की सफलता से प्रभावित होकर उपस्थित लोगों से तालियां बजवाईं और अन्य महिलाओं को भी सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में यह कैफे बेहद लोकप्रिय हो कर स्थानीय स्तर पर निरन्तर अच्छा कर रहा है। कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि, स्व सहायता समूहो में जुड़कर, स्वरोजगार कर रही दीदियों की मेहनत अब रंग ला रही है। कोरिया मिलेट्स कैफे का सफल संचालन इनकी सफलता की कहानी कह रहा है।

No comments

दुनिया

//