Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

नक्सलगढ़ में होगा 1 से 15 नवंबर तक बस्तर ओलंपिक

रायपुर। नक्सल प्रभावित बस्तर के युवाओं काे विकास की ओर बढ़ने ‘बस्तर ओलंपिक’ का आयोजन किया जाएगा। 1 से 15 नवंबर तक होने वाले खेलों का मुख्य उ...


रायपुर। नक्सल प्रभावित बस्तर के युवाओं काे विकास की ओर बढ़ने ‘बस्तर ओलंपिक’ का आयोजन किया जाएगा। 1 से 15 नवंबर तक होने वाले खेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। नक्सल प्रभावित पूर्व नक्सलियों और उनके पीड़ितों के बीच भी खेल का आयोजन किया जाएगा, जो केवल संभाग स्तर पर होगा।

यह प्रयास उन लोगों के बीच सामंजस्य और शांति स्थापित करने के लिए किया गया है, जिनके बीच लंबे समय से तनाव रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और स्थिरता लाने की दिशा में यह पहल की है। साय का मानना है कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी हैं।

बस्तर ओलंपिक का आयोजन इस सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि खेलों से न केवल युवाओं को सशक्त किया जा सकता है, बल्कि समाज में शांति और समरसता भी स्थापित की जा सकती है। इसका उद्देश्य खेलों के जरिए शांति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। नक्सल ग्रस्त क्षेत्रों में स्थिर और समृद्ध समाज खड़ा हो सके। मुख्यमंत्री साय का यह विजन है कि पूर्व नक्सलियों को समाज में फिर स्थापित किया जाए और उन्हें एक नई पहचान दी जाए।

No comments

दुनिया

//