Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

आईटीआई कॉलेज बीजापुर में नशामुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत 13 सितम्बर को शासकीय आईटीआई कॉलेज बीजापुर में नशा से होने वाले ...

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत 13 सितम्बर को शासकीय आईटीआई कॉलेज बीजापुर में नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित भारत माता वाहिनी योजना के संबंध में जानकारी प्रदाय किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्रों के बारे में वहां के छात्र-छात्राओं को बताया गया। इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास एवं अंत्यावसायी के अधिकारी भी अपने विभाग की जानकारी के साथ नशे से हम कैसे दूर रहें इसके बारे में प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम के अंत में नशामुक्ति हेतु शपथ लिया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक कमलेश कुमार पटेल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक, अंत्यावसायी अधिकारी योगेश कुमार साहू, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य अभिलाष नन्दे, प्रशिक्षण अधिकारी देवकिशन साहू, आदित्य नायर, सत्येन्द्र देवांगन एवं 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

No comments

दुनिया

//