Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बीएसपी में किया गया शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

  भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सर्विसेस जोन के अंतर्गत आने वाले विभागों के लिए पाली व कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन ट्रांसपोर्ट एव...

 


भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सर्विसेस जोन के अंतर्गत आने वाले विभागों के लिए पाली व कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन ट्रांसपोर्ट एवं डीजल संगठन की बिल्डिंग नंबर 14 के सभागार में किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। टी एंड डी से सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार सिंह एवं एम आर डी से चार्जमेन रामसजन को अप्रैल-जून 2024 के लिए पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जून एवम् जुलाई माह 2024 के लिए टी एंड डी विभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट महेंद्र कुमार अघरिया, इंजीनियरिंग एसोसिएट  वेंकटेश्वरलू, इंजीनियरिंग एसोसिएट सुरेंद्र सिंह और चार्जमेन राम नारायण वर्मा को  सम्मानित किया गया। संविदा प्रकोष्ठ संकार्य से इंजीनियरिंग एसोसिएट रजत कुमार गुप्ता तथा अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायर मेन अंजनू राम पिस्दा  को कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत कार्मिकों को उपहार, प्रमाण पत्र एवं उनके जीवन साथी हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए।

मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक पी पी सी तुषार कांत ने अपने संबोधन में सर्विसेस के अंतर्गत आने वाले सभी विभागो में चुनौतियों एवं सुरक्षा के पहलूओ से अवगत कराते हुए, सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अपने सहकर्मियों को भी प्रोत्साहित करने की बात कही।

समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एम आर डी) सुशील कुमार,  मुख्य महाप्रबंधक ई एम डी पी वी वी एस मूर्ति, महाप्रबंधक प्रभारी टी एंड डी गोपीनाथ मलिक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बी के महापात्र, महाप्रबंधक संविदा प्रकोष्ठ संकार्य काकोली रॉय, अग्निशमन अधिकारी संजय धवस उपस्थित रहे द्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी साजिद हुसैन खान, लक्ष्मी दौलतानी, अफजल खान, नीरज गुप्ता, प्रिया ठाकुर, टिकेश्वरी साहू और  अंजोर सिंह का विशेष योगदान रहा।

No comments

दुनिया

//