Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की: बांद्रा स्थित बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई, मर्चेंट नेवी में...

  मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। 67 साल के अनिल ने बांद्रा स्थित बिल...

 


मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। 67 साल के अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। कारणों का पता अभी नहीं चला है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।

डीसीपी राज तिलक रोशन की मानें तो प्राथमिक जांच में खुदकुशी की बात निकलकर सामने आ रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वे पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस तुरंत मुंबई पहुंच गईं। PTI को मलाइका के करीबी सूत्रों ने बताया कि अनिल अरोड़ा ने सुसाइड नहीं किया है, ये एक एक्सीडेंट है। पुलिस के पंचनामे से चीजें साफ हो पाएंगी।

अनिल की पत्नी और मलाइका की मां जॉइस ने पुलिस को दिए स्टेटमेंट में कहा कि अनिल रोज सुबह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ते थे। बुधवार सुबह जब उन्होंने लिविंग रूम में अनिल की स्लिपर्स देखीं तो वो बालकनी में गईं। वहां उन्हें अनिल कहीं नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने नीचे झांककर देखा। वॉचमैन जॉइस ने आगे कहा कि अनिल किसी बीमारी से नहीं जूझ रहे थे। उन्हें सिर्फ घुटनों में दर्द रहता था। उन्होंने मर्चेंट नेवी से वीआरएस लिया था।

अनिल मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे बीते साल अनिल को बीमारी की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि, उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।


No comments

दुनिया

//