राजनांदगांव के इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चस्पा किया गया ऐसा नोटिस , एक दिन के लिए बंद की गई स्वास्थ्य सेवाएं ,जाने पूरा मामला


राजनांदगांव:  जिले के उमरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साकर्मियों से दुर्व्यवहार और महिला स्टाफ के साथ गाली गलौच करने का मामला सामने आया जिसके विरोध में स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साकर्मियों द्वारा एक दिन के लिए विरोध स्वरूप स्वास्थ सेवाएं बंद किया जाना तय किया गया है। जिस में ऐसा नोटिस स्वास्थ्य केंद्र के बाहर चस्पा किया गया है । जिसमें कहा गया है कि 2 मई 2026 को कार्तिक जांगड़े, शेषनारायण तिवारी, अनंत तिवारी द्वारा रात्रि 10:30 से 12:00 बजे तक अस्पताल परिसर के अंदर समस्त महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार एवं अपशब्दों के प्रयोग किए जाने के कारण आज दिनांक 9 मई 2026 को विरोध स्वरूप बाह्य रोगी विभाग और आंतरिक रोगी संबंधित सेवाएं बंद रहेंगी। केवल आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेगी। जिस पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरवाही के स्टाफ ने हस्ताक्षर किए है ।



बड़ा सवाल ये उठता है कि स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ रहा है? क्या स्वास्थ्य केंद्र में उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं है ? क्या स्वास्थ्य कर्मी इंसान नहीं है? क्या उन्हें अधिकार नहीं है? कि कोई भी व्यक्ति उन्हें अपना गुलाम समझे और उनसे दुर्व्यवहार करे ? कई जगहों में ये मामला भी सामने आता है कि महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार धमकी गाली गलौच होती है। लेकिन महिला स्टाफ अपने परिवार चलाने को मजबूर होते है जिससे वे सब कुछ सहन करके अपने ऊपर हुए अत्याचार को भी सह जाती है और चुप चाप काम करती है। उनके पास कोई चारा नहीं होता ना ही उनकी सुनवाई होती है। ऐसे में कुछ असमाजिक और मूर्ख लोग के कारण अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ जाता है।
इस प्रकार कर्मचारियों की सुरक्षा सरकार को सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि आगे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकें । एवं जनहित में उचित कदम उठाने की आवश्यकता है । अब आगे देखने वाली बात होगी इस प्रकार कब तक ये स्वास्थ्य कर्मी दुर्व्यवहार सहते रहेंगे या दोषियों पर कार्यवाही होगी या ठंडे बस्ते में चली जाएगी।