अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गृह मंत्री अमित शाह बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र को मिली नई ऊर्जा

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिला है तथा ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सहकारिता भारत की संस्कृति, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का आधार है।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिला है। चाहे सहकारिता विश्वविद्यालय हो, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र हों या नए क्षेत्रों में सहकारी संस्थानों का सशक्तिकरण हो, यह प्रयास किसानों, महिलाओं, छोटे उद्यमियों और श्रमिकों को सशक्त बनाते हुए ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।”
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ग्रामीण और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सभी भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सहकारिता आंदोलन के माध्यम से देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाले हर व्यक्ति पर हमें गर्व है।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सभी सहकारी संस्थाओं और उनके सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के साथ सहकारिता जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का सशक्त आधार है। दिल्ली सरकार आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के साथ देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश का सहकारिता आंदोलन नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है। आइए, मिलकर सहकारिता की भावना को और मजबूत करें।