IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई नियुक्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
तीर्थराज अग्रवाल को योजना एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाल ही में IAS अवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
सुमीत अग्रवाल को नगर पालिक निगम दुर्ग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
लीना कोसम को लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है।
ऋषभ कुमार पाराशर को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
तरुण कुमार किरण को कलेक्टर कार्यालय कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आशीष कुमार टिकरिहा को छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आगामी दिनों में इन अधिकारियों के नए दायित्वों का असर संबंधित विभागों और जिलों में देखने को मिलेगा।