
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को राजनांदगांव जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।
बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बेहद जरूरी काम न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना अनिवार्य हो, तो स्कार्फ का उपयोग करें।
राजधानी रायपुर में इस समय तापमान औसत से काफी ऊपर चल रहा है। अप्रैल महीने का सामान्य अधिकतम तापमान जहां करीब 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है, वहीं अभी पारा 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।