192 आरक्षकों का तबादला, DRG और महिला आरक्षक भी शामिल

धमतरी। धमतरी जिले के पुलिस महकमे में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने व्यापक स्तर पर आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फैसले के तहत कुल 192 आरक्षकों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे पूरे विभाग में हलचल मच गई है।
31 महिला आरक्षक और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 17 जवान भी शामिल
जारी सूची के अनुसार, तबादले की इस कार्रवाई में 31 महिला आरक्षक और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 17 जवान भी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित कर्मियों को जिले के विभिन्न थानों धमतरी, अर्जुनी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, सिहावा, भखारा, रुद्री सहित कई पुलिस चौकियों और रक्षित केंद्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।