भिलाई। भिलाई नगर के वार्ड-67, सेक्टर-7 (सड़क 37ए) में पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। 14 अप्रैल 2026 को स्वास्थ्य टीम ने प्रभावित इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और जरूरी कदम उठाए। अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी लगातार जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन में और जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल अस्पताल सुपेला के प्रभारी डॉ. पियाम सिंह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट रितिका सोनवानी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और मितानिन मौजूद रहे।
अब तक इस क्षेत्र में कुल 37 पीलिया के मरीज सामने आ चुके हैं। ताजा सर्वे में 1 नया मरीज मिला है, जबकि 1 पुराना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुका है।