नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में यादव ने कहा कि भारत आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा आर्द्रभूमियों को दिए जा रहे महत्व को रेखांकित किया, विशेष रूप से जैव विविधता के संरक्षण, जल एवं जलवायु सुरक्षा को बढ़ाने तथा स्थानीय आजीविकाओं को बनाए रखने के लिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवीनतम संरक्षण देश की समृद्ध आर्द्रभूमि पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण के प्रति भारत के निरंतर प्रयासों और उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले पारिस्थितिक, जलवायु एवं आजीविका लाभों को मजबूत करने की पुष्टि करते हैं।
उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री यादव ने पर्यटकों को सुखना और सौज की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए वहां जाने का आमंत्रण दिया।