रिमझिम रिमझिम बारिश में वेलकम मानसून का..प्रत्युषा फाउंडेशन के आयोजन में थिरकीं महिलाएं

रायपुर। रिमझिम रिमझिम मानसूनी फुहार के बीच प्रत्युशा फाउंडेशन की महिलाओं ने वृंदावन हाल में आयोजित वेलकम मानसून थीम कार्यक्रम में जमकर थिरकीं जब सभी ने एक से बढ़कर एक गानों पर अपनी पेशकश दीं। वैसे ही रंग बिरंगी परिधानों में सज धज कर पहुंची थीं। प्रत्युषा फाउंडेशन कि संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में 40 से अधिक महिलाएं शामिल हुई थी सभी बॉलीवुड अभिनेत्री की छवि के रूप में तैयार होकर आई हुई थीं।
कार्यक्रम सह संयोजिका लक्ष्मी जिल्हारे ने फिल्मी गीत ओम शांति ओम गाने पर रैंप वॉक करते हुए सभागार में प्रवेश किया तथा अतिथियों का स्वागत सभी महिलाओं द्वारा इसी गाने पर किया गया संस्था की अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की औपचारिक घोषणा की गई। अतिथि मृण्मय सिंह द्वारा महिलाओं को स्वालंबन और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए स्वयं का व्यापार करने और सेहत के लिए आऊट डोर गेम खेल खेलने की सलाह दी गई .डॉ. सीमा ओझा ने मानसून में होने वाली मौसमी बीमारियों की जानकारी दी। महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसून में बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह किया.फैलने वाली बीमारी से बचने की सलाह देते हुए कहां बाहर खुले में मिलने वाले भोजन, पेय पदार्थ का सेवन ना करें । उपाध्यक्ष अर्चना वोरा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच संचालन कर छतरी प्रोप में बारिश के गाने डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा ,आज रपट जाए तो हमें उठइयो,प्यार हुआ इकरार इकरार हुआ प्यार से फिर क्यों डरता है दिल बरसो रे मेघा मेघा बरसो रे मेघा बरसो मेरे सामने वाली खिड़की पर ऐसे अनेकों गाने पर प्रस्तुति दी ।लक्ष्मी जिल्हारे में माधुरी दीक्षित बन दूल्हे के देवर तुम दिखलाई ना तेवर,रंजिता मिश्रा दीपिका पादुकोण बन ओम शांति ओम, अनीता गजबीए सुष्मिता सेन बन मै हूं ना में कल्पना खंडेलवाल राम आयेंगे ,प्राची गुप्ता काजोल कभी खुशी कभी $गम , सस्मिता दास जूही चावला घ्ंाूघट के आड़ में लता पुरोहित तू जहां जहां चलेगा गाना गाया डॉ.सीमा ओझा दिल तो है दिल में अपनी प्रस्तुति दी सभी महिलाओं ने डम प्लास, हाउसी गेम खेला
उक्त कार्यक्रम में विजेता प्रथम पूजा उर्कुंडे ,द्वितीय अरुणा व्यास जब वी मेट, तृतीय कोमल व्यास दम मारो दम रही कार्यक्रम में आई हुई सभी महिलाओं को थीम के अनुरूप बरसात में उपयोग आने वाली वस्तु बॉबी प्रिंट की छतरी और वाटर प्रूफ मोबाइल कवर भेंट स्वरूप दिया गया। सचिव रितु प्रजापति द्वारा चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना कभी अलविदा न कहना गाना गा कर कार्यक्रम का समापन किया मृण्मय सिंह ,डॉ.सीमा ओझा ने अपने मधुर आवाज़ मेंगीत सुनाया ।
डॉ रश्मि चावरे, शशि यादव, रंजिता मिश्रा, सोनल राजेश शर्मा,जी पुष्पा अनिता सामंत ,कंचन सहगल,कल्पना खंडेलवाल,सुमन हर्ष,रिंकी पुरोहित,खुशी सक्सेना प्राची गुप्ता,ज्योति हर्ष, उमा स्वामी ,लता पुरोहित कोमल व्यास चौधरी, रिंकी पुरोहित खुशी सक्सेना ममता जोशी आदि उपस्थित थे।